Class 10, Ch 6- मंगलेश डबराल- संगतकार 1. संगतकार के माध्यम से कवि किस प्रकार के व्यक्तियों की ओर संकेत करना चाह रहा है ? उत्तर- संगतकार के माध्यम से कवि किसी भी कार्य अथवा कला में लगे सहायक कर्मचारियों और कलाकारों की ओर संकेत करना चाह रहा है। सहायक कलाकार अपनी प्रसिद्धि की परवाह किए बिना मुख्य कलाकार के महत्त्व को बढ़ाने का कार्य करते हैं| 2. संगतकार जैसे व्यक्ति संगीत के अलावा और किन-किन क्षेत्रों में दिखाई देते हैं ? उत्तर- संगतकार जैसे व्यक्ति निम्नलिखित क्षेत्रों में मिलते हैं; जैसे - • सिनेमा के क्षेत्र में- फिल्म में अनेकों सह कलाकार और स्टंटमैन| • नृत्य के क्षेत्र में- अन्य सह नर्तक| • भवन निर्माण क्षेत्र में- मज़दूर| • राजनीति के क्षेत्र में- सहायक उपनेता और कार्यकर्ता| 3. संगतकार किन-किन रूपों में मुख्य गायक-गायिकाओं की मदद करते हैं? उत्तर- संगतकार निम्नलिखित रूपों में संगतकार की मदद करते हैं - • वे अपनी आवाज़ और गूँज को मुख्य गायक की आवाज़ में मिलाकर उनकी आवाज़ का बल बढ़ाने का काम करते हैं| • जब मुख्य गायक गायन की गहराई में चले जात...