सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हम आगे बढ़ते जाते हैं

पिछली कक्षा से लेकर सीख 

फिर कुछ नया सीखने आते हैं 

इतनी ख़ुशी, इतनी उमंग 

खूब उत्साह दिखाते हैं 

गिरते हैं - उठते हैं 

हम आगे बढ़ते जाते हैं 

हम आगे बढ़ते जाते हैं 


अब नई कक्षा होगी, नए दोस्त बनाएँगे 

कभी साथ खेलेंगे, तो कभी रूठ जाएँगे 

कक्षा में चलो रोज़ नए करतब दिखाते हैं 

गिरते हैं - उठते हैं 

हम आगे बढ़ते जाते हैं 

हम आगे बढ़ते जाते हैं 


नई-नई किताबें, नई कॉपियाँ भी लाए हैं 

हम रोज़ नए-नए प्रयास करने आये हैं 

खुद सीखकर हम दोस्तों को भी सिखाते हैं 

गिरते हैं - उठते हैं 

हम आगे बढ़ते जाते हैं 

हम आगे बढ़ते जाते हैं 


नए सत्र की शुरुआत में हम सब एक वादा करेंगे 

इस बार पिछली बार से पढ़ाई थोड़ी ज़्यादा करेंगे 

एक दूसरे की मदद कर सबको साथ चलाते हैं 

गिरते हैं - उठते हैं 

हम आगे बढ़ते जाते हैं 

हम आगे बढ़ते जाते हैं





IG- poetry_by_heartt

my website

twitter

linkedin

टिप्पणियाँ