Class X Hindi class test-1 (SA-1)
वेंकटेश्वर सिग्नेचर स्कूल, रायपुर
अर्धवार्षिक परीक्षा (2024-2025)
कक्षा X हिंदी
पुनरावृत्ति परीक्षा- 1
दिनांक पूर्णांक- 20
1- निम्नलिखित पंक्तियों का भावार्थ अपने शब्दों में कीजिए- 5x1=5
मन की मन ही माँझ रही।
कहिए जाइ कौन पै ऊधौ, नाहीं परत कही।
अवधि अधार आस आवन की, तन मन बिथा सही।
अब इन जोग सँदेसनि सुनि-सुनि, बिरहिनि बिरह दही।
चाहति हुतीं गुहारि जितहिं तैं, उत तैं धार बही।
'सूरदास' अब धीर धरहिं क्यौं, मरजादा न लही ।।
2- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- 5x2=10
(i) ‘सूरदास के पद' के अनुसार गोपियों ने अपनी तुलना चींटियों से क्यों और कैसे की है?
(ii) ‘राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद’ में लक्ष्मण की किन बातों से परशुराम को क्रोध आ गया?
(iii) हालदार साहब को अक्सर मूर्ति में कुछ अंतर नज़र आता था। वह अंतर क्या और कैसे था?थ
(iv) ‘सूरदास के पद' में गोपियाँ पहले के लोगों की किन बातों को ऊधौ को स्मरण करा रही हैं?
(v) ‘राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद’ के अनुसार लक्ष्मण का स्वभाव राम से कैसे भिन्न था?
3- निम्नलिखित वाक्यों का सही वाच्य बताएँ- 2x1=2
(i) वार्षिक महोत्सव में छात्रों से गाया ही नहीं गया।
(ii) सच्चे मित्रों द्वारा मित्र का उत्साह बढ़ाया जाता है।
4- निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तन कीजिए- 3x1=3
(i) दीपा देवताओं के लिए हार बना रही है। (कर्मवाच्य)
(ii) मनुष्य द्वारा आग का आविष्कार किया गया। (कर्तृवाच्य)
(iii) मैं प्रतिदिन नहाता हूँ। (भाववाच्य)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद....🙏🏻🙏🏻🙏🏻